Saturday, September 21, 2024
Homeक्राईम न्यूज़एक लाख के इनामी सहित नौ नक्सली गिरफ्तार

एक लाख के इनामी सहित नौ नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस ने विभिन्न कार्रवाइयों में नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम है।

बीजापुर जि़ले के बासागुड़ा में सुरक्षा बलों के सर्च अभियान के दौरान पुसबाका के जंगल से पाँच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से विस्फोटक, टिफिन बम, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, स्पाइक, जिलेटिन स्टिक, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर व प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शासन विरोधी पर्चे व बैनर बरामद किए गए।

 गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में एक लाख का इनामी नक्सली राजू ओयाम उसूर शामिल है। उसूर और सीतापुर के मध्य सड़क काटने व शासन विरोधी पर्चें, बैनर लगाने की घटना में शामिल तीन नक्सलियों को टेकमेटला से गिरफ्तार किया गया।

तर्रेम थाने व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने पेद्दागेलुर से एक मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह आठ फरवरी 2023 को न्यू तर्रेम बड़ा कैंप के पास पुलिस पार्टी पर फायरिंग में शामिल था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News