Wednesday, May 8, 2024
Homeराष्ट्रीय समाचारभारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 11वें स्थापना दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 11वें स्थापना दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

जि़ला-दमोह में निकाली गई विशाल रैली: दमोह तहसील ग्राउण्ड में सम्पन्न हुई आमसभा

संकल्प शक्ति। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 11वें स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश के दमोह जि़ले के दमोह नगर में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल सद्भावना रैली निकाली। यह रैली तहसील ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर कोतवाली चौराहा, अम्बेडकर चौक , घण्टाघर, राय चौराहा, तीनगुल्ली, स्टेट बैंक चौराहा और कलेक्ट्रेट होते हुए वापस तहसील ग्राउण्ड पहुँचकर आमसभा में परिवर्तित हो गई।

आमसभा स्थल पर सर्वप्रथम भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न संध्या शुक्ला जी और भगवती मानव कल्याण संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न पूजा शुक्ला जी ने माता सरस्वती की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कीं और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने ‘माँ’ को नमन किया।

इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव बहन आरती ठाकुर जी ने उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ”हमारी पार्टी समाजसुधार के क्षेत्र में कार्य कर रही है। देश को आज़ाद हुए 75 वर्ष से अधिक हो गए और हम अंग्रज़ों के क्रूर शासन से तो मुक्त हो गए, लेकिन देश को नशे की गुलामी ने जकड़ लिया है। शराब व अन्य नशे का धंधा चरम पर है, जिसके चलते बहन-बेटियाँ आए दिन प्रताडि़त हो रही हैं। देश को नशे की गुलामी से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ही निज़ात दिला सकती है। अत: आइए और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जुड़कर स्वर्णिम भारत के निर्माण में सहभागी बनें।’’

पार्टी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अनीता जी ने भारत माता की जयघोष के साथ क्रान्तिकारी भगत सिंह की शौर्य गाथा का वर्णन करते हुए कहा कि ”भारतीय शक्ति चेतना पार्टी राष्ट्रस्तर पर ही नहीं, बल्कि विश्वस्तर पर ऐसी पार्टी है, जिसका हर कार्यकर्ता नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् और चेतनावान् होने के साथ ही राष्ट्ररक्षा के लिए मरने-मिटने के लिए तैयार है। आज भारतीय राजनीति में इस पार्टी के आने से राजनीतिक क्रान्ति का आगाज़ हो चुका है और मैं तथाकथित राजनेताओं से कहती हूँ कि बहुत हो चुका, जनता का बहुत शोषण कर चुके, अब बर्दास्त नहीं किया जा सकता। जनता-जनार्दन को जागना ही पड़ेगा, क्योंकि उन्हें जगाने के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी मैदान में उतर चुकी है।’’

हम धर्मयोद्धा हैं, हम कर्मयोद्धा हैं और हमें समाज के लिए कार्य करना है: बहन पूजा शुक्ला

भगवती मानव कल्याण संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न पूजा शुक्ला जी
भगवती मानव कल्याण संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न पूजा शुक्ला जी

भगवती मानव कल्याण संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न पूजा शुक्ला जी ने प्रसन्न मुद्रा में उपस्थित जनसमुदाय और पार्टी तथा संगठन के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ”आज हम यहाँ पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की आमसभा के लिए उपस्थित हुए हैं और इस पार्टी का सबसे बड़ा सौभाग्य है कि इसके संस्थापक-संचालक व मार्गदर्शक सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज हैं, जिन्होंने अपने जीवनभर की तपस्या को धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता के हितार्थ समर्पित कर दिया है। आज जितने भी राजनेता है, वे भटक चुके हैं, क्योंकि उन्हें किसी अध्यात्मिक गुरु का सान्निध्य प्राप्त नहीं है। पूर्वकाल में जो राजा-महाराजा होते थे, वे किसी न किसी अध्यात्मिक गुरु से सलाह लेकर अपना राज चलाते थे, जिससे उनकी प्रजा हमेशा खुशहाल जीवन जीती थी।

आज भाजपा हो या कांग्रेस अथवा अन्य पार्टियाँ सभी जनहित की बात तो करती हैं, लेकिन भ्रष्टाचार, माफियाराज व आतंकवाद पूर्ववत है, इनमें कोई सुधार परिलक्षित नहीं है। क्योंकि उन पार्टियों के राजनेताओं का लक्ष्य स्वार्थ और केवल स्वार्थ है और देश की जनता मरे या जिए, उन्हें इस बात से कोई मतलब नही है। हम धर्मयोद्धा हैं, हम कर्मयोद्धा हैं और हमें समाज के लिए कार्य करना है। हम केवल और केवल समाज का हित चाहते हैं। हम यहाँ राजनीति करने नहीं आए हैं, राष्ट्रनीति करने आए हैं।’’

शक्तिस्वरूपा बहन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ”कंस और शकुनी मामा की संज्ञा से विभूषित करते हुए कहा कि शिवराज सिंह एक तरफ पूरे प्रदेश में शराब बिकवा रहे हैं और दूसरी और अपने आपको मामा कहते हैं।’’

नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीता है भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का हर कार्यकर्ता: रजत मिश्रा

WhatsApp Image 2023 06 08 at 8.25.13 PM
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न रजत मिश्रा जी

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न रजत मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ”भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का लक्ष्य सत्ता का सुख भोगना नहीं है, बल्कि भय-भूख-भ्रष्टाचारमुक्त और अपराधमुक्त समाज का निर्माण करना है। इस पार्टी का एक-एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीता है। आज देश की जो दशा है, उससे कोई अन्जान नहीं है। चारोंओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है, खुलेआम शराब बेची जा रही है, नारियों का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी समाज को ज़ागरूक करने का कार्य कर रही है कि अपने अधिकारों को समझो। पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता डोर-टु-डोर जाकर समाज के लोगों को ज़ागरूक कर रहे हैं और जब पूरा समाज ज़ागरूक हो जायेगा, तब अन्यायी-अधर्मी राजनेता कहीं नज़र नहीं आयेंगे।

मैं सागर संभाग के 90 लाख जनमानस से यही कहना चाहता हूँ कि जिस तरह बिना किसी भेदभाव के सभी नदियां सागर में समाहित होजाती हैं, उसी तरह जातपॉत, छुआछूत के भेदभाव को त्यागकर आओ और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी में मिल जाओ, जिससे भय-भूख-भ्रष्टाचारमुक्त, नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् और चेतनावान् भारत का निर्माण किया जा सके।’’

11 वर्ष पहले जो बीज बोया गया था, आज वह बटवृक्ष बन चुका है: सौरभ द्विवेदी

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रमरत्न सौरभ द्विवेदी जी
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रमरत्न सौरभ द्विवेदी जी

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रमरत्न सौरभ द्विवेदी जी ने कहा कि ”हमारी पार्टी आम लोगों के बीच जाकर कार्य करती है और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की तरह ही समान अधिकार रखता है, किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है। दुनियाभर की जितनी भी राजनीतिक पार्टियाँ हैं, उनसे अलग है भारतीय शक्ति चेतना पार्टी। क्योंकि, इस पार्टी को दैवीयशक्ति प्राप्त है, सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है। आज से 11 वर्ष पूर्व आज के ही दिन इस पार्टी का गठन परम पूज्य गुरुदेव जी ने किया था। 11 वर्ष पहले जो बीज बोया गया था, आज वह बटवृक्ष बन चुका है और उसकी शाखाएं पूरी देश में फैलकर जन-जन में चेतना का संचार कर रही हैं। जनता हमें जब वोट देगी, तब देगी, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को नशामुक्त करके उनके जीवन में खुशहाली लाने हेतु निरन्तर प्रयासरत हैं और जिस विधानसभा क्षेत्र से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा, उस विधानसभा क्षेत्र को सर्वप्रथम पूर्ण नशामुक्त घोषित किया जायेगा।’’

राजसत्ताएं या तो सुधर जायेंगी या जनता उन्हें सुधार देगी: बहन संध्या शुक्ला

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न संध्या शुक्ला जी
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा सिद्धाश्रमरत्न बहन संध्या शुक्ला जी

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा सिद्धाश्रमरत्न बहन संध्या शुक्ला जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि ”परिवर्तन की यह आवाज़ आज आपके दिलों से उठी है, परिवर्तन की यह आवाज़ जो आपके उद्घोष से गुंजायमान हुई है, आपने जो आवाज़ बुलन्द की है, तो परिवर्तन होकर रहेगा। राजसत्ताएं या तो सुधर जायेंगी या जनता उन्हें सुधार देगी। परिवर्तन की यह आवाज़ उठ क्यों रही है? इसलिए कि आज़ादी के 75 साल बाद भी आम जनमानस मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आज भी लोग रोजी-रोटी के लिए भटक रहे हैं, चहुँओर भ्रष्टाचार का आलम है। देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले हमारे देश के वीर सपूत मरते-मरते यह कह गए कि तुम्हारे हवाले मेरा वतन साथियो, लेकिन देश की सत्ता ऐसे लोगों के हाथों में चली गई, जिन्होंने भ्रष्टाचार के तले उन क्रान्तिकारियों के सपनों को रौद दिया। आप लोगों ने अच्छी व्यवस्था के लिए बदल-बदल करके कभी कांग्रेस को, तो कभी भाजपा को, तो कभी किसी पार्टी को मौका दिया, फिर भी रोटी, कपड़ा, मकान, अच्छी शिक्षा, अच्छी  चिकित्सा, साफ पानी के लिए आज भी तरस रहे हैं और यदि आज भी ज़ागरूक नहीं हुए और भाजपा व कांग्रेस जैसी पार्टियों को वोट देते रहे, तो हमेशा तरसते रहोगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पूर्व कार्यकाल के व्यापमं जैसे भ्रष्टाचार को आज भी हम भूले नहीं है। अरे लाडली योजना चलाकर एक हज़ार नहीं, दस हज़ार रुपए बहनों के खातों में डाल दो, लेकिन जब तक प्रदेश को नशामुक्त घोषित नहीं करोगे, उस रुपए को उनके शराबी पति एक ही दिन में शराब पीकर उड़ा देंगे और नशे में अपनी पत्नियों को प्रताडि़त भी करेंगे। आज किसी भी सरकारी विभाग में चले जाओ, बिना रिश्वत दिए आपका काम हो ही नहीं सकता। जब समाज भ्रष्टतंत्र से अति परेशान हो उठा, तब समाज की आवाज़ बनने के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन हुआ, समाज की समस्याओं को उठाने के लिए पार्टी का गठन करना पड़ा। आने वाला समय भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का होगा और मध्यप्रदेश में इसकी सत्ता अवश्य होगी। वोट देते समय अपने विवेक का उपयोग अवश्य करें।’’ 

हमें सजग प्रहरी बनकर समाज के बीच कार्य करना है: आशीष शुक्ला

Ashish Shukla Ji

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न आशीष शुक्ला (राजू भइया) जी ने सारगर्भित शब्दों में कहा कि ”राष्ट्ररक्षा के लिए परम पूज्य गुरुवर ने हम सभी को संकल्प दिलाया है, उस संकल्प के साथ हमें कार्य करने की आवश्यकता है और वर्तमान में देश की दशा-दुर्दशा को देखते हुए हर पल सतर्क रहने की आवश्यकता है। राजनीति के क्षेत्र में जितना बड़ा आडम्बर छिपा हुआ है, उसे साधारण जनता समझ नहीं पा रही है। कोई कहता है कि हम मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं, तो कोई कुछ कहकर अपनी दुकानदारी चला रहा है, जबकि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी भाईचारे की स्थापना करने में लगी हुई है, नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् समाज के निर्माण में लगी हुई है, जिससे पूरा समाज खुशहाल हो सके। गुरुवरश्री ने ऐसी पार्टी का निर्माण किया है, जो त्याग का पथ है, नवनिर्माण का पथ है। अत: हमें सजग प्रहरी बनकर समाज के बीच कार्य करना है, नशामुक्त मध्यप्रदेश, नशामुक्त भारत के सपने को साकार करना है। तो क्या आप संकल्प लेने को तैयार हैं?

चलो अब दोनों हाथों से ये संकल्प ले जाएं,
जो हमें करना है मिलकर अभी करके गुज़र जाएं।’’

अंत में पार्टी के दमोह शाखा के जि़लाध्यक्ष राकेश तिवारी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय और संगठन व पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आमसभा का संचालन बाबूलाल विश्वकर्मा जी ने किया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News