Saturday, September 21, 2024
Homeक्राईम न्यूज़चार गांजातस्कर गिरफ्तार, वाहन के साथ 155 किलो गांजा ज़ब्त

चार गांजातस्कर गिरफ्तार, वाहन के साथ 155 किलो गांजा ज़ब्त

सिमडेगा। जि़ले की पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से वाहन के साथ 155 किलोग्राम गांजा ज़ब्त किया है।

एसपी सौरभ ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि ये गांजा का बड़ा खेप ओडिशा से उत्तरप्रदेश की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि ज़ब्त गांजा की कीमत 20 लाख से भी ऊपर है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित करके जब सघन रूप से वाहन चेकिंग की गई, तो सफेद रंग के इको स्पोर्ट्स वाहन से 154.910 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस प्रकरण में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपियों ने बिहार, झारखंड में भी गांजा आपूर्ति करने की बात स्वीकार की है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News