Saturday, April 27, 2024
Homeआयुर्वेदअरहर की दाल ज़्यादा खाने से शरीर के कई अंगों को नुकसान

अरहर की दाल ज़्यादा खाने से शरीर के कई अंगों को नुकसान

 आज के व्यस्त जीवन में, खानपान से जुड़ी परेशानियों से हर व्यक्ति जूझ रहा है। कई बार लोग एक ही प्रकार के डाइट को अधिक मात्रा में लेने का अभ्यास बना लेते हैं, जिससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। दालों का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन समेत कई तरह के ज़रूरी पोषकतत्त्व मिलते हैं, लेकिन किसी चीज का अधिक सेवन आपको कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। अरहर की दाल का सेवन आमतौर पर सबसे ज़्यादा किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, अरहर की दाल का ज़्यादा सेवन करना, शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।  

विशेषज्ञों का कहना है कि अरहर की दाल का ज़्यादा सेवन करने से शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी, लिवर समेत शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। 

 1. किडनी के लिए नुकसानदायक

अरहर दाल में प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है, इसका ज़्यादा सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। अरहर दाल में मौजूद तत्त्व किडनी स्टोन और किडनी में गंदगी जमा होने का कारण हो सकते हैं। संतलित मात्रा में अरहर दाल का सेवन करने से किसी तरह के नुकसान का खतरा नहीं रहता है।

2. पेट में गैस की समस्या

अरहर दाल का अधिक सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपके पेट में जीवाणुओं की मात्रा बढ़ सकती है और पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। 

3. वजन बढ़ सकता है

अरहर दाल में कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है और अगर आप इसे अधिक मात्रा में खाते हैं, तो यह आपके वजन को बढ़ा सकता है। ज़्यादा कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा वजन को तेजी से बढ़ाने का काम करता है।

4. एलर्जी का खतरा

कुछ लोगों को अरहर दाल के प्रति एलर्जी हो सकती है। यदि आप इसे बहुत अधिक मात्रा में लेते हैं, तो इससे एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है और यह स्किन रैशेज समेत कई अन्य एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकता है।

5. यूरिक एसिड बढऩे का खतरा

  अरहर की दाल का सेवन अधिक करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इसकी वजह से गठिया और अर्थराइटिस जैसी परेशानियों का खतरा रहता है। अरहर दाल में प्यूरीन नामक प्रोटीन की मात्रा होती है, जो यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करता है।

6. बढ़ सकता है ब्लड शुगर 

अरहर दाल की अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है और कई दूसरी परेशानियां हो सकती हैं।

7. संतुलित मात्रा में करें सेवन

अरहर की दाल वैसे तो पोषकतत्त्वों से भरपूर और शरीर के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करने से शरीर को फायदे मिलते हैं। इसका ज़्यादा सेवन करने से कई तरह की परेशानियों का खतरा रहता है। अगर आप गठिया, अर्थराइटिस समेत पेट से जुड़ी किसी गंभीर समस्या से पीडि़त हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News