Saturday, April 27, 2024
Homeक्षेत्रीयकाशी विश्वनाथ मंदिर के दो कि.मी. की परिधि में मांस की दुकानें...

काशी विश्वनाथ मंदिर के दो कि.मी. की परिधि में मांस की दुकानें प्रतिबंधित

 वाराणसी। नगर निगम ने हरिद्वार, अयोध्या व मथुरा की तर्ज पर बनारस में भी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर की परिधि में मांस की दुकानें प्रतिबंधित कर दी है। इस क्रम में निगम ने प्रथम चरण में शुक्रवार को बेनियाबाग व नई सड़क की 26 मांस की दुकानें सील कर दी है।

 विदित हो कि गत 18 जनवरी को सदन की बैठक में नगर निगम अधिनियम-1959 की धारा 91 (2) के तहत पार्षद इंद्रेश कुमार सिंह ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के आस-पास मांस-मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव रखा था।

नगर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह का कहना है कि निगम के सदन के आदेश के क्रम में मांस की दुकानें बंद कराई गई है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर की परिधि में सर्वे का कार्य अब भी जारी है। ऐसे में इस क्षेत्र में शेष मांस की दुकानें भी जल्द बंद कराई जाएंगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News