Monday, May 20, 2024
HomeHomeभारत बना रहेगा सबसे तेज गति से आगे बढ़ती इकोनॉमी

भारत बना रहेगा सबसे तेज गति से आगे बढ़ती इकोनॉमी

नई दिल्ली। विश्व बैंक, आईएमएफ व कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के बाद अब संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा है कि वर्ष 2024 में भारत दुनिया की सबसे तेज गति से आगे बढ़ती हुई इकोनॉमी बना रहेगा। इस वर्ष भारत की आर्थिक विकास दर 6.2 फीसदी रहेगी, जो वर्ष 2023 की अनुमानित विकास दर 6.3 फीसदी से कम रहेगा। भारत की विकास दर को लेकर संयुक्त राष्ट्र बेहद उत्साहित है।

भारत की आर्थिक विकास दर तेज होने के पीछे घरेलू मांग व सेवा सेक्टर का बढिय़ा प्रदर्शन होना बड़ी वजह है। संयुक्त राष्ट्र की सालाना रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई है। इसमें यह माना गया है कि महंगाई को काबू में करने के जो तरीके यहां की सरकार व आरबीआई उठा रहे हैं उसका असर दिख रहा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News