Wednesday, May 8, 2024
Homeक्षेत्रीययमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बसों के टकराने से 40 लोग घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बसों के टकराने से 40 लोग घायल

मथुरा। मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात लगभग तीन बजे दो बसों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों अस्?पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन 110 राया कट पर सुबह करीब तीन बजे दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे 40 लोग घायल हो गए हैं। 31 घायलों को जि़ला अस्पताल में और 09 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News