Monday, May 20, 2024
Homeआयुर्वेदक्या चक्रफूल के सेवन से कम होता है वजन?

क्या चक्रफूल के सेवन से कम होता है वजन?

आमतौर पर हमारे घरों में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। ये मसाले सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक मसाला है चक्रफूल। चक्रफूल का उपयोग कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इससे खांसी-सर्दी, बुखार, इंफेक्शन और मौसमी बीमारियां ठीक हो सकती है। इसके अलावा इसका उपयोग कई लोग चाय और हर्बल चाय के रूप में भी करते हैं। आर्युवेद में इसके और अन्य कई लाभ है, लेकिन चक्रफूल का सेवन या उपयोग करने से आप अपने वजन को भी नियंत्रित कर सकते हैं। दरअसल चक्रफूल में विटामिन सी, ए, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह से वजन घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं।  

1. विटामिन सी से भरपूर 

चक्रफूल विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है और बीमारियों से लडऩे की क्षमता का विकास होता है। दरअसल विटामिन सी युक्त चीजों के सेवन से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। चक्रफूल के पानी का सेवन करने से आप अपना वजन कम कर सकते है और वजन को लंबे समय तक नियंत्रित भी रख सकते हैं। 

2. पेट की समस्याओं को दूर करे

गैस और कब्ज के उपाय के तौर पर भी आप चक्रफूल का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें गैस रिलीजिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो पेट में गैस और एसिडिटी के लक्षण को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। कई प्रकार गैस और अपच की वजह से भी हम अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं और लोग सोचते हैं कि वे कम खा रहे हैं। फिर भी उनका वजन कम नहीं हो रहा है। दरअसल कम खाने से ज़्यादा जरूरी है कि आप जो खाएं, उसका पाचन बेहतर ढंग से हो और शरीर को सभी तरह के पोषकतत्त्व मिल पाएं। 

3. शरीर को डिटॉक्स करे

चक्रफूल के सेवन से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। इससे शरीर से दूषित पदार्थ और अतिरिक्त तेल को निकालने में मदद मिलती है। इसकी मदद से आपके शरीर का कोलेस्ट्रोल लेवल भी कंट्रोल रहता है और अतिरिक्त वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप चक्रफूल का उपयोग सलाद और चाट मसाला के रूप में भी कर सकते है। 

4. पाचन तंत्र को ठीक करे

पाचन तंत्र ठीक करने के कई उपाय है, लेकिन चक्रफूल की मदद से आप आसानी से अपना मेटाबॉलिक रेट बढ़ा सकते हैं। यह खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौज़ूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे शरीर को फ्री रेडिकल्स से लडऩे में भी मदद मिलती है और वजन कम करने के दौरान आपकी त्वचा में भी निखार आता है। 

5. मोटापा कम करे

कई लोगों का यह सवाल रहता है कि मोटापा कैसे कम करें, लेकिन लोग अपने खाने की आदतों पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और शरीर में फैट बढ़ता जाता है। फैट बढऩे के कारण कई और समस्याएं भी हो सकती है, जैसे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय समस्याएं। जबकि चक्रफूल के सेवन से आपका फैट कम होता है और धीरे-धीरे शरीर सुडौल होने लगता है। साथ ही कई रोग भी दूर होजाते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News