Monday, May 20, 2024
Homeराष्ट्रीय समाचारहोंगे कई बड़े बदलाव और होगी महिला सम्मान स्कीम शुरू

होंगे कई बड़े बदलाव और होगी महिला सम्मान स्कीम शुरू

नई दिल्ली। 01 अप्रैल से नया फाइनेंशियल इयर 2023-24 शुरू होने वाला है। नया साल अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आएगा। 01 अप्रैल से सुनार सिर्फ 6 डिजिट वाले हॉलमार्क सोने के आभूषणों को ही बेच सकेंगे। इसके अलावा पेनकिलर्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं भी कल से महंगी हो जाएंगी। ऐसे ही अनेक बदलाव होंगे, जिसका सीधा असर आप पर पड़ेगा।

1. नया टैक्स रिजीम मिलेगा

इनकम टैक्सपेयर्स को नया टैक्स रिजीम मिल जाएगा। नया टैक्स सिस्टम चुनने वालों के लिए रिबेट की लिमिट 7 लाख रुपए कर दी गई है। पहले ये 5 लाख रुपए थी। बजट में सैलरीड क्लास को एक और राहत दी गई है। नए टैक्स सिस्टम में 50,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल कर लिया गया है। यानी 7.5 लाख रुपए तक की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पुराने टैक्स रिजीम में टैक्स की दरें पहले की तरह ही रहेंगी।

2. हॉलमार्क सोने के आभूषणों की बिक्री 

नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। 

3. बंद होगी प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करके आप आसानी से अपने लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं। ये स्कीम 01 अप्रैल से बंद हो रही है, ऐसे में इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपके पास सिर्फ 31 मार्च 2023 यानि आज तक का ही समय है।

4. बिना पैन के पीएफ निकालने पर कम टैक्स

प्रोविडेंट फंड (पीएफ) से निकासी को लेकर टैक्स के नियम में बदलाव किया है। 01 अप्रैल से पीएफ अकाउंट से PAN लिंक्ड नहीं होने पर आप पैसा निकालते हैं तो अब 30 प्रतिशत की जगह 20 प्रतिशत ञ्जष्ठस् लगेगा। बदले नियम का फायदा उन क्कस्न होल्डर्स को होगा, जिनका पैन अभी तक अपडेटेड नहीं है।

5. सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स 

सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। अभी तक इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपए ही निवेश किए जा सकते थे। इस स्कीम में सालाना 08 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।

6. महिला सम्मान स्कीम शुरू होगी

बजट में 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टीफिकेट लॉन्च की गई है। महिलाएं 2 सालों के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए जमा कर सकेंगी। अभी देश में 78 प्रतिशत कामकाजी महिलाएं भी गोल्डन रूल ऑफ सेविंग यानी 20 प्रतिशत बचत भी नहीं करती हैं। 2 लाख रुपए की स्कीम से दो साल में 32 हजार रुपए का फायदा होगा।

7. दवाएं हो जायेंगी महंगी

पेनकिलर्स, ऐंटी-इन्फेक्टिव्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं महंगी होने जा रही हैं। सरकार ने ड्रग कंपनियों को कीमतें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। कीमतें होलसेल प्राइस इंडेक्स में बदलाव के आधार पर बढ़ेंगी। इसकी कीमतें 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। कीमतें होलसेल प्राइस इंडेक्स में बदलाव के आधार पर बढ़ेंगी।

8. सोना खरीदना हो जाएगा महंगा

बजट में सोने और इमिटेशन ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत, चांदी पर 7.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत करने का ऐलान किया था। ये नया टैक्स सिस्टम 1 अप्रैल से लागू होगा। इससे सोना चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड या ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलने को ट्रांसफर नहीं माना जाएगा। यानी इस पर कैपिटल गेन्स टैक्स नहीं लगेगा। अगर आप कन्वर्जन के बाद इसे बेचेंगे तो आपको लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (रुञ्जष्टत्र) के नियमों के तहत टैक्स चुकाना होगा।

9. गैस सिलेंडर के दामों में हो सकता है बदलाव

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद दाम घटाने या बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लेती हैं। पिछले महीने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े थे। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई। वहीं, 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा हुआ। दिल्ली में ये अब 2119.50 रुपए का मिल रहा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News