Wednesday, May 8, 2024
Homeराष्ट्रीय समाचारएक जुलाई से लागू होंगे नए अपराधिक कानून

एक जुलाई से लागू होंगे नए अपराधिक कानून

नई दिल्ली। औपनिवेशिक अपराधिक न्याय प्रणाली की जगह भारतीय न्याय प्रणाली के नए युग का एक जुलाई से आगाज हो जाएगा। सरकार ने शनिवार को बताया कि तीन नए अपराधिक कानून एक जुलाई से लागू होंगे और यह औपनिवेशिक अपराधिक न्याय प्रणाली की जगह लेंगे।

जानकारी के अनुसार, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023, एक जुलाई, 2024 से लागू होंगे।

गृह मंत्रालय ने नए अपराधिक कानूनों के लागू होने की तारीखों को लेकर तीन अधिसूचनाएं जारी की हैं। संसद के शीतकालीन सत्र में इन कानूनों को पारित किया गया था और 25 दिसंबर को राष्ट्रपति की भी मंजूरी मिल गई थी।  

राजद्रोह कानून खत्म

नए अपराधिक कानून लागू होने के बाद अंग्रेज़ों के जमाने के $कानून समाप्त हो जाएंगे। इसी के साथ इस $कानून में राजद्रोह को खत्म कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News