Saturday, April 27, 2024
Homeराष्ट्रीय समाचाररक्षामंत्री ने किया नौसेना के नए मुख्यालय का उद्घाटन

रक्षामंत्री ने किया नौसेना के नए मुख्यालय का उद्घाटन

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली छावनी में नौसेना के नए मुख्यालय नौसेना भवन का उद्घाटन किया। यह मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों से लैस है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह नौसेना के लिए एक मील का पत्थर है, क्योंकि इसने दिल्ली में अपना पहला स्वतंत्र मुख्यालय स्थापित किया है।

इससे पहले नौसेना का संचालन 13 अलग-अलग स्थानों से किया जाता था। इसे अपने कामकाज के लिए नौसेना भवन जैसी एकीकृत परिसर की आवश्यकता होती थी। अत्याधुनिक मुख्यालय का उद्घाटन नौसेना के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इससे इस बल को एक केंद्रीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत कार्यालय मिला है। यह समुद्री उत्कृष्टता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News